Tuesday, March 24, 2026

National

spot_img

एमडी ड्रग्स बनाने में उपयोग होने वाला 46 किलो केमिकल पकड़ा, ऑपरेशन चक्रव्यूह में बड़ी सफलता !

ब्यूरो रिपोर्ट: महेश कुमार

प्रतापगढ़ (राजस्थान):
जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत अरनोद पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एएमडी (AMD) ड्रग्स बनाने में उपयोग होने वाले केमिकल की भारी मात्रा जब्त की है।

पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में थाना अरनोद की टीम ने यह कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार पुलिस ने कुल 46 किलो 62 ग्राम केमिकल बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई जिले में चल रहे अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ एक बड़ा कदम है। इस जब्ती से ड्रग्स नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

फिलहाल पुलिस इस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस केमिकल का इस्तेमाल कहां और किन लोगों द्वारा किया जाना था। साथ ही इससे जुड़े अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।

इस सफल कार्रवाई के बाद पुलिस की सतर्कता और सक्रियता की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह सख्ती से जारी रहेगा।

International

RELATED ARTICLES