Tuesday, March 24, 2026

National

spot_img

झुंझुनूं में भाजपा का बड़ा प्रशिक्षण अभियान! कार्यकर्ताओं को मिला संगठन मजबूती का मंत्र

ब्यूरो चीफ: सुरेश सैनी

झुंझुनू:
भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत जिले के कुलोंद ग्रामीण मंडल में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक दोरासर स्थित बजरंग बाल निकेतन स्कूल परिसर में सम्पन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि झुंझुनू विधायक राजेंद्र भांभू, अभियान के जिला सह संयोजक राकेश शर्मा, भाजपा जिला प्रवक्ता संजय मोरवाल, जिला प्रकोष्ठ संयोजक जयप्रकाश सुरा, आईटी संयोजक सौरभ सोनी एवं मंडल अध्यक्ष अनुपम जाखड़ द्वारा भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम गीत के साथ की गई।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित विधायक राजेंद्र भांभू ने पार्टी की रीति-नीति एवं विचारधारा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन को मजबूत बनाने के लिए हमेशा सक्रिय रहें और पार्टी के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि भाजपा का मूल उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, जिसके लिए कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

अभियान के जिला सह संयोजक एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष राकेश शर्मा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके विचारों और सिद्धांतों को आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण महाअभियान कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है, जिससे वे संगठन के प्रति और अधिक समर्पित होकर कार्य कर सकें।

भाजपा जिला प्रवक्ता संजय मोरवाल ने अपने संबोधन में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रिय रहकर लोगों को योजनाओं की जानकारी देने और उन्हें लाभान्वित करने की अपील की।

बैठक में एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष दलीप मीणा, मंडल महामंत्री बाबूलाल महिच, प्रदीप दाभाई, पूर्व मंडल अध्यक्ष सतीश खीचड़, मुकेश कड़वासरा, पवन शर्मा, महावीर डांगी, अमरचंद भूरिया, जसवंत कड़वासरा, परमेश्वर लाल शर्मा, गणेश शेखावत, सुरेश गुर्जर सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने एवं पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। यह बैठक संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जो आगामी चुनावों एवं अभियान की सफलता में अहम भूमिका निभाएगी।

International

RELATED ARTICLES