Tuesday, March 24, 2026

National

spot_img

रामनवमी-हनुमान जयंती से पहले प्रशासन अलर्ट 🚨 छिंदवाड़ा में सुरक्षा और नियमों की लंबी लिस्ट जारी 

ब्यूरो रिपोर्ट: ज्ञानेंद्र इंदौरकर

छिंदवाड़ा। जिले में आगामी 27 मार्च 2026 को रामनवमी एवं 02 अप्रैल 2026 को हनुमान जयंती के मद्देनज़र कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायण ने की तथा पुलिस अधीक्षक श्री अजय पाण्डेय विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं समिति के सदस्यों से सुझाव लिए गए और त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के निर्देश दिए गए। समिति के सदस्यों ने पूर्व में ईद-उल-फितर के दौरान प्रशासन द्वारा बनाए गए बेहतर कानून-व्यवस्था की सराहना करते हुए आगामी पर्वों में भी सहयोग का भरोसा दिलाया।

कलेक्टर श्री नारायण ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे जिले की परंपरा के अनुरूप भाईचारे और हर्षोल्लास के साथ त्योहार मनाएं। उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिए कि जुलूस एवं चल समारोह के दौरान लोहे के पाइप में झंडे न लगाए जाएं तथा डीजे वाहनों पर किसी को चढ़ने की अनुमति न दी जाए।

पुलिस अधीक्षक श्री पाण्डेय ने आश्वासन दिया कि इस बार भी प्रशासन एवं पुलिस की व्यवस्थाएं पूरी तरह चाक-चौबंद रहेंगी। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और आयोजन समितियों से सहयोग की अपेक्षा की गई।

प्रमुख निर्देश:

  • शोभायात्रा, जुलूस एवं रैली के लिए पूर्व अनुमति अनिवार्य
  • जुलूस में धारदार हथियारों का प्रदर्शन पूर्णतः प्रतिबंधित
  • ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी
  • डीजे प्रतिबंधित, लाउडस्पीकर का सीमित उपयोग ही मान्य
  • आयोजन स्थलों पर साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश एवं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
  • फायर ब्रिगेड एवं एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश
  • खाद्य सामग्री एवं प्रसाद की गुणवत्ता जांच के लिए सैंपलिंग

कलेक्टर ने संबंधित विभागों को जुलूस मार्ग, विसर्जन स्थल एवं अन्य प्रमुख स्थानों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम करने के निर्देश दिए। साथ ही अतिक्रमण हटाने और यातायात व्यवस्था सुचारु रखने पर भी जोर दिया गया।

जिले के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए विशेष व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे जिम्मेदार नागरिक बनते हुए स्वच्छता का ध्यान रखें और कचरा निर्धारित स्थानों पर ही डालें।

बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

International

RELATED ARTICLES