Tuesday, March 24, 2026

National

spot_img

शहीदों को नमन: छिंदवाड़ा में गूंजा देशभक्ति का संदेश 

जिला ब्यूरो: असलेखा चौरिया

छिंदवाड़ा। शहीद दिवस के अवसर पर कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक पहुंचकर महान स्वतंत्रता सेनानियों भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष सुरेश कपाले मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने शहीदों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

अपने संबोधन में श्री कपाले ने कहा कि 23 मार्च 1931 को लाहौर जेल में ब्रिटिश शासन द्वारा इन तीनों महान क्रांतिकारियों को फांसी दी गई थी। उनका बलिदान भारत की स्वतंत्रता के लिए सर्वोच्च त्याग और वीरता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह दिन पूरे देश में शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है, जो युवाओं को देशभक्ति, साहस और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है।

इस दौरान कांग्रेस सेवादल के जिला प्रभारी राकेश मरकाम, महिला सेवादल जिला अध्यक्ष डॉ. शबाना यास्मीन खान, रमेश बेले, बलराम सिंह चौहान, देशराज बारस्कर, पप्पू पाल, रवि खिलवाड़ी, सुरेश भावे, विक्की डेहरिया, प्रेम उइके, श्रीकांत, सुरेश ढोके, विक्रम बंदेवार, पूजा विश्वकर्मा, सिंधु यादव, पूनम ठाकुर, रवीना कोचे सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

International

RELATED ARTICLES