Wednesday, April 8, 2026

National

spot_img

शाहपुरा का चमका सितारा मोहम्मद रज़ा खान का भारतीय टीम कैंप में चयन 

ब्यूरो रिपोर्ट: राजेन्द्र खटीक

शाहपुरा (भीलवाड़ा)। शाहपुरा के होनहार खिलाड़ी मोहम्मद रज़ा खान का चयन आगामी 11 अप्रैल से आयोजित होने वाले अंडर-18 FIBA एशिया कप 2026 के SABA क्वालीफायर टूर्नामेंट हेतु भारतीय बास्केटबॉल टीम के प्रशिक्षण शिविर में हुआ है। इस शिविर में उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षकों द्वारा विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसके पश्चात भारतीय टीम का अंतिम चयन किया जाएगा।

चयनित टीम SABA क्वालीफायर टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए श्रीलंका जाएगी। इस उपलब्धि से शाहपुरा सहित पूरे राजस्थान में खुशी का माहौल है।

गौरतलब है कि मोहम्मद रज़ा खान पिछले तीन वर्षों से जैसलमेर बास्केटबॉल एकेडमी, राजस्थान में प्रशिक्षक राकेश विश्नोई के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उनकी मेहनत और प्रतिभा का परिणाम है कि उन्होंने गत वर्ष मालदीव्स में आयोजित अंडर-16 साउथ एशियन बास्केटबॉल क्वालीफायर टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर का खिताब हासिल किया और भारतीय टीम को स्वर्ण पदक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इसके बाद उन्होंने मंगोलिया में आयोजित FIBA एशिया कप 2025 में भी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया। साथ ही, खेलो इंडिया और यूथ नेशनल गेम्स सहित कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में राजस्थान बास्केटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए कप्तानी भी की और राज्य के नाम कई पदक दर्ज करवाए।

मोहम्मद रज़ा खान के इस प्रशिक्षण शिविर में चयन होने पर उनके माता-पिता, परिवारजन, प्रशिक्षक, शिक्षकगण, साथी खिलाड़ी, मित्रगण, कायमखानी समाज सहित समस्त शाहपुरा वासियों में हर्ष की लहर है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई है कि वे भारतीय अंडर-18 टीम में चयनित होकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।

उल्लेखनीय है कि SABA क्वालीफायर टूर्नामेंट शीघ्र ही श्रीलंका में आयोजित होने वाला है, जबकि अंडर-18 FIBA एशिया कप का आयोजन संभावित रूप से बहरीन में किया जाएगा।

International

RELATED ARTICLES