ब्यूरो रिपोर्ट: परमजीत शर्मा
भीखी (मानसा): पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास मुहिम के तहत सब तहसील भीखी में सड़कों के पुनर्निर्माण का कार्य जोर-शोर से जारी है। क्षेत्र के विभिन्न गांवों और शहरी इलाकों में जर्जर सड़कों को नए रूप में तैयार किया जा रहा है, जिससे आमजन को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।
इसके साथ ही स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 10 लाख रुपये तक के उपचार के लिए कार्ड बनाने हेतु जगह-जगह विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं। इन कैंपों में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है और बड़ी संख्या में लोग योजना का लाभ उठा रहे हैं।
वहीं, सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत जनरल कैटेगरी के लोगों को प्रति माह 1000 रुपये तथा एससी वर्ग की महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह देने के लिए आवेदन फॉर्म भी भरवाए जा रहे हैं।
इन विकास कार्यों और योजनाओं की जानकारी आम आदमी पार्टी के नेता बहादुर सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि सरकार आम जनता की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है और हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।




