ब्यूरो रिपोर्ट: ज्ञानेंद्र इंदौरकर के साथ श्याम कुमारी
छिंदवाड़ा। शहर के बड़बन क्षेत्र में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जों को हटाया गया। यह अभियान नगर निगम आयुक्त सी.पी. राय के निर्देशानुसार चलाया गया।
नगर निगम अमले ने मौके पर पहुंचकर सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया तथा पूरे क्षेत्र को साफ-सुथरा कराया। कार्रवाई के दौरान टीम ने सख्ती बरतते हुए अवैध निर्माण और अस्थायी ढांचों को हटाया।
अभियान के दौरान निगम अधिकारियों ने अतिक्रमण करने वाले लोगों को समझाइश भी दी और अनाउंसमेंट के माध्यम से आमजन को चेतावनी दी गई कि भविष्य में दोबारा इस प्रकार का अतिक्रमण न किया जाए।
नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि संबंधित व्यक्तियों द्वारा दोबारा अतिक्रमण किया गया, तो उनके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने की दिशा में कदम
नगर निगम द्वारा लगातार ऐसे अभियान चलाकर शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि आमजन भी इसमें सहयोग करें और सार्वजनिक स्थलों पर अवैध कब्जा करने से बचें, ताकि शहर की व्यवस्था सुचारू बनी रहे।




