ब्यूरो चीफ: इमरान खान
आबू रोड। शिवसेना जिला प्रमुख रमेश रावल के नेतृत्व में आज शिवसेना के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने ब्रह्माकुमारी संस्थान के प्रतिनिधियों से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान शहर प्रमुख लालाराम खारवाल, युवा सेना शहर प्रमुख राजेश राठौर, पिंडवाड़ा ग्रामीण तहसील संगठन प्रमुख सुभाष रावल, नरेश लोधी, गोपी कीर, सवाराम बावरी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मुलाकात के दौरान ब्रह्माकुमारी संस्थान के बीके जगदीश भाई, प्रताप भाई और बीके सागर भाई ने शिवसेना प्रतिनिधिमंडल का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर शिवसेना जिला प्रमुख रमेश रावल ने कहा कि शिवसेना हमेशा समाजहित में कार्य करने वाली संस्थाओं के साथ खड़ी रही है और आगे भी सहयोग करती रहेगी। उन्होंने ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संस्थान न केवल आध्यात्मिक जागरूकता फैला रहा है, बल्कि हजारों लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने और निशुल्क सेवाएं देने का भी सराहनीय कार्य कर रहा है।
शिवसेना पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया कि ऐसे जनहितकारी कार्यों में संस्था को हर संभव सहयोग दिया जाएगा, ताकि क्षेत्र के आमजन को अधिक से अधिक लाभ मिल सके।




