Sunday, April 5, 2026

National

spot_img

हाई रिस्क प्रेग्नेंसी केस में गड़बड़ी, लापरवाही पर मर्सी हॉस्पिटल पर ताला!

ब्यूरो रिपोर्ट: श्याम कुमारी परतेती

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए खजूरी रोड स्थित मर्सी हॉस्पिटल का संचालन तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया है। यह कार्रवाई मरीज के इलाज में गंभीर लापरवाही की शिकायत की जांच के बाद की गई।

जांच के दौरान अस्पताल में कई गंभीर खामियां सामने आईं। बताया गया कि अस्पताल में आईसीयू (ICU) जैसी जरूरी सुविधा का अभाव था, साथ ही योग्य डॉक्टरों की भी कमी पाई गई। विशेष रूप से एक हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी केस को सही तरीके से हैंडल नहीं किया गया, जिससे मरीज की जान को खतरा उत्पन्न हो गया।

इसके अलावा, इमरजेंसी के दौरान आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध नहीं थीं, जो कि अस्पताल की बड़ी लापरवाही को दर्शाता है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और रिपोर्ट के आधार पर यह कड़ा कदम उठाया।

प्रशासन ने अस्पताल में नए मरीजों की भर्ती पर भी रोक लगा दी है और संचालक को संचालन बंद रखने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मरीजों की सुरक्षा सर्वोपरि है और इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग ने संकेत दिए हैं कि भविष्य में भी इस तरह की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित संस्थानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

International

RELATED ARTICLES