Monday, April 6, 2026

National

spot_img

आबूरोड में भाजपा स्थापना दिवस पर संगठन सशक्तिकरण का संदेश, कार्यकर्ताओं का सम्मान

ब्यूरो चीफ: इमरान खान

आबूरोड, 6 अप्रैल।
भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के पावन अवसर पर आबूरोड मंडल में एक भावनात्मक एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम वरिष्ठ कार्यकर्ता श्रीमती शर्मिष्ठा शर्मा के निवास स्थान पर संपन्न हुआ, जिसमें मंडल, जिला एवं प्रदेश स्तर के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा का ध्वज फहराकर एवं एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर उत्साहपूर्वक की गई। इस अवसर पर श्रीमती शर्मिष्ठा शर्मा ने पार्टी के प्रारंभिक संघर्षों से लेकर वर्तमान तक की यात्रा को भावुक शब्दों में साझा किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बीते संघर्षमय दौर की याद दिलाते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

पूर्व मंडल अध्यक्ष मनीष परसाई ने भी अपने संबोधन में उन समर्पित कार्यकर्ताओं को याद किया, जिनके अथक प्रयासों से पार्टी आज इस मुकाम तक पहुंची है। उन्होंने उनके योगदान को नमन करते हुए सभी कार्यकर्ताओं से उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया।

जिला पदाधिकारी रितेश सिंह चौहान ने सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा संगठन के प्रति समर्पण की भावना को और सुदृढ़ करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त जिला सदस्यों का माला एवं पार्टी दुपट्टा पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया, जिससे वातावरण उत्साह और गौरव से भर उठा।

इस अवसर पर जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी रितेश सिंह, मंडल अध्यक्ष मनीष सिंहल, महामंत्री दिनेश कुमार, भगवती सिंह, उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, हरेन्द्र सिंह, मुकेश मोदी, देवेंद्र निगम, प्रेम सिंह, रमेश वैष्णव, मंत्री अनुज गर्ग, कोषाध्यक्ष दिलीप सोनी, सोशल मीडिया प्रभारी पुलिन छगानी, जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश शर्मा, आईटी प्रभारी नीलम राणा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में महिला मंडल अध्यक्ष संगीता शर्मा, पूर्व पार्षद, तथा बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया।

International

RELATED ARTICLES