Monday, April 6, 2026

National

spot_img

भीखी में पानी निकासी की समस्या से बवाल, हाईवे पर लगाया जाम, लोग हुए परेशान

ब्यूरो रिपोर्ट: परमजीत शर्मा, मानसा

भीखी नगर के वार्ड नंबर 13 में जल निकासी की समस्या ने गंभीर रूप ले लिया, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। गली और मुख्य हाईवे पर लंबे समय से पानी जमा होने के कारण नाराज नागरिकों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए हाईवे पर जाम लगा दिया।

प्रदर्शन के दौरान राहगीरों और यात्रियों को घंटों तक जाम में फंसे रहना पड़ा, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। लोगों का कहना था कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया, जिसके चलते उन्हें मजबूरन यह कदम उठाना पड़ा।

सूचना मिलने पर नगर पंचायत के प्रतिनिधि और कारज साधक अधिकारी मौके पर पहुंचे और जल्द समाधान का आश्वासन दिया। अधिकारियों के भरोसे के बाद प्रदर्शनकारियों ने धरना समाप्त कर दिया।

जाम हटने के बाद करीब कई घंटों के इंतजार के बाद राहगीरों को राहत मिली, लेकिन क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो वे फिर से आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

International

RELATED ARTICLES