Tuesday, April 7, 2026

National

spot_img

बठिंडा में सजा भव्य गुरुबाणी समागम, कीर्तन और लंगर में उमड़ी संगत 

ब्यूरो रिपोर्ट: परमजीत शर्मा, मानसा

बठिंडा के श्री गुरु कलगीधर गुरुद्वारा साहिब, मुहल्ला अकालगढ़ में संत हरनाम सिंह जी की बरसी तथा खालसा साजना दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य धार्मिक समागम का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में संगत ने हाजिरी भरते हुए गुरु घर की खुशियां प्राप्त कीं। समागम में विशेष रूप से भाई रणजीत सिंह एवं भाई सतनाम सिंह (हजूरी रागी, श्री गुरुद्वारा सिंह सभा) तथा भाई अमनदीप सिंह (हजूरी रागी, दरबार साहिब) ने अपनी मधुर वाणी में गुरबाणी कीर्तन प्रस्तुत कर संगत को निहाल किया। कीर्तन के दौरान “धुर की बाणी आई” जैसे पावन शबदों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

समागम के अंत में अरदास की गई, जिसमें समस्त मानवता की भलाई की कामना की गई। इसके उपरांत गुरु का अटूट लंगर संगत में वितरित किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने प्रेमपूर्वक प्रसाद ग्रहण किया।

इस आयोजन ने संगत में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार किया तथा खालसा साजना दिवस के महत्व को पुनः उजागर किया।

International

RELATED ARTICLES