Tuesday, April 14, 2026

National

spot_img

शाहपुरा में विश्व नवकार महामंत्र दिवस मनाया, सामूहिक जाप से गूंजा जैन भवन

ब्यूरो रिपोर्ट: राजेन्द्र खटीक

शाहपुरा। विश्व शांति, सौहार्द और मानव कल्याण की भावना को समर्पित विश्व नवकार महामंत्र दिवस गुरुवार को शाहपुरा में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर दिगम्बर जैन समाज एवं श्वेतांबर जैन समाज के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय दिगम्बर जैन भवन में सामूहिक नवकार महामंत्र जाप का आयोजन किया गया।

दिगम्बर जैन समाज अध्यक्ष आनंद कुमार सेठी ने बताया कि “एक विश्व–एक महामंत्र” की भावना के साथ आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य वसुधैव कुटुंबकम और सर्वे भवन्तु सुखिनः के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। प्रातः 8:30 बजे शुरू हुए इस सामूहिक जाप में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर विश्व शांति की कामना की।

उन्होंने बताया कि यह वैश्विक नवकार महामंत्र जाप विश्व के 108 देशों में एक साथ आयोजित किया गया, जो विश्व स्तर पर दूसरी बार आयोजित हुआ है। इस दौरान श्रद्धालुओं ने एक स्वर में नवकार महामंत्र का जाप कर सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया और मानव कल्याण की प्रार्थना की।

कार्यक्रम में दोनों जैन समाजों के लोगों की उल्लेखनीय सहभागिता रही, जिससे सामाजिक एकता और धार्मिक समरसता का संदेश भी प्रसारित हुआ। आयोजन के माध्यम से नगर में आध्यात्मिक माहौल बना रहा और विश्व शांति के प्रति लोगों की आस्था सशक्त रूप में सामने आई।

International

RELATED ARTICLES