Tuesday, April 14, 2026

National

spot_img

कांग्रेस कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी का विस्तार, नए पदाधिकारियों की घोषणा

ब्यूरो रिपोर्ट: राजेन्द्र खटीक

भीलवाड़ा। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में कदम बढ़ाते हुए भीलवाड़ा जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया है। इस दौरान विभिन्न पदों पर नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई।

यह विस्तार प्रदेशाध्यक्ष भरत मेघवाल के निर्देश पर तथा ग्रामीण जिलाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री रामलाल जाट की उपस्थिति में अनुमोदित किया गया।

जिलाध्यक्ष एडवोकेट कन्हैयालाल रेगर द्वारा प्रस्तावित सूची में उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव एवं ब्लॉक अध्यक्ष पदों पर कई कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रदेश नेतृत्व ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से कच्ची बस्तियों के विकास, वंचित वर्गों के उत्थान तथा पार्टी की नीतियों को अंतिम छोर तक पहुंचाने की अपेक्षा जताई है। वहीं जिलाध्यक्ष रेगर ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत करने और जनसमस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

International

RELATED ARTICLES