तहसील संवाददाता: कमरुद्दीन अहमद,अमेठी उत्तर प्रदेश
अमेठी के थाना बाजार शुक्ल, बाना, पूर्वा मुजरा अब्दुल्ला बहरपुर में 12 वर्षीय लड़के का शव मिलने से सनसनी फैल गई। रामबरन उर्फ टिल्लू के बेटे शिवम का शव मिलने से परिवार में अफरा-तफरी मच गई और गांव में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चलेगा। पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक किसी के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है। यह घटना गांव से लगभग 600 मीटर दूर हुई। शव पूर्वी दिशा में मिला।




