ब्यूरो रिपोर्ट: ज्ञानेंद्र इंदौरकर
छिंदवाड़ा। कलेक्टर हरेंद्र नारायन के निर्देशानुसार जिले में चना उपार्जन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में आज उमरिया सेवा सहकारी समिति द्वारा दादा साईं वेयर हाउस में चना खरीदी का शुभारंभ किया गया।
जिला उपार्जन समिति के सदस्य मौके पर पहुंचे और खरीदी व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को FAQ मापदंडों के अनुसार ही चना खरीदी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से उपार्जन सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
उपसंचालक कृषि जितेंद्र सिंह ने चना एवं मसूर पंजीयन कराने वाले किसानों से अपील की है कि वे समय पर स्लॉट बुक कर अपनी उपज निर्धारित उपार्जन केंद्रों पर लाकर विक्रय करें, जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।
प्रशासन द्वारा किसानों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का दावा किया गया है, ताकि उपार्जन प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो सके।




