उमेश पाठक
रीवा जिले के साथ साथ मनगवां तहसील में असमय अति वृष्टि से किसानों को भारी छति हुई है। जिसमें धान कोदव, मूंग उड़द की फसल लगभग पूरी तरह से नष्ट हो गई हैं। किसान का हाल बेहाल है।
आज दिनांक 30 अक्टूबर 2025 दिन गुरुवार को
किसानों की समस्याओं को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गंगेव के द्वारा संगठन मंत्री जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण एड० रवि तिवारी के नेतृत्व में सैकड़ो किसानो की उपस्थिति में एसडीएम मनगवां को पांच बिंदुओं का ज्ञापन सौंप कर किसानों के हित में निराकरण की मांग की गई।
वैसे भी पहले से किसान खाद की समस्या, आवारा पशुओं की समस्या से जूझ रहा है।
इसके बाद प्रकृति की भीषण मार अतिवृष्टि से किसानों की पकी हुई फसले पूरी तरह से नष्ट हो गई हैं।
ऐसे में अब किसान बिना शासन की सहायता के उबर नहीं पायेगा।
इस स्थिती में कांग्रेस पार्टी किसानों के हित में ज्ञापन के माध्यम से मांग करती है कि किसानों के धान कोदव की फसलों के नुकसान का ₹50,000 रूपए प्रति एकड़ के मान से मुआवजा तत्काल दिलाया जाए। दो-किसानों के मूंग और उड़द की फसल की नुकसानी का 1,00,000 रुपए प्रति एकड़ के मान से मुआवजा तत्काल दिलाया जाए।
3-किसानों के बिजली का बिल आगामी 6 माह तक के माफ किए जाए। 4- किसानों के किसान क्रेडिट कार्ड व कृषि यंत्रों के कर्ज माफ किये जाए। 5-किसानों की आगामी दिनों की फसलों को आवारा पशुओं से पूरी तरह से सुरक्षित कराया जाए।
ज्ञापन सौंपने में प्रमुख रूप से संगठन मंत्री एड० रवि तिवारी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बलराम गौतम,एडवोकेट यादवेंद्र सिंह,एड० प्रदीप मिश्रा दीपू,एड० सत्येंद्र पाण्डेय,एड० पंकज मिश्रा,एड० उमेश पटेल,एड० राजदीन कुशवाहा, पंकज शास्त्री, राकेश सिंह ,बृजेंद्र मिश्रा,सचिन पाण्डेय, देवेंद्र चतुर्वेदी,शिवराम सोंधिया,उमेश पाठक,उमेश कोल,आदर्श वर्मा, कृष्ण कुमार चतुर्वेदी,रामनिधि वर्मा,रामसिपाही चतुर्वेदी, सत्य प्रकाश पटेल,अमरीश गौतम, सुदामा, रामबकस साकेत, कृष्ण कुमार चतुर्वेदी, सीताराम सेन, शशिकांत द्विवेदी सहित सैकड़ो किसान एवं कांग्रेस जन उपस्थित रहें।




