Wednesday, April 8, 2026

National

spot_img

रीवा में आसमान से आफत: ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी! 

ब्यूरो चीफ: उमेश पाठक

रीवा। जिले के त्योंथर विधानसभा क्षेत्र में रविवार दोपहर अचानक बदले मौसम ने किसानों की कमर तोड़ दी। दोपहर करीब 3 बजे और सायं 5 बजे तेज ओलावृष्टि होने से क्षेत्र के कई गांवों में फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम माँगी, कोरांव, डीही, अमिलिया कुडुरी, बसहर, बरुआ, मझगवां, पुरखा, अभिलिया मिगुड़ी, बरेठी कला एवं बरेठी खुर्द सहित आसपास के क्षेत्रों में तेज ओले गिरने से खेतों में खड़ी फसलें पूरी तरह नष्ट हो गईं।

किसानों के अनुसार गेहूं, चना, ज्वार, सरसों के साथ-साथ आम और महुआ की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। कई किसानों की पूरी फसल बर्बाद हो जाने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

स्थानीय किसानों ने प्रशासन से तत्काल सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द राहत नहीं मिली तो आने वाले समय में आजीविका का संकट गहरा सकता है।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के अन्य जिलों में भी हाल के दिनों में ओलावृष्टि से फसलों को व्यापक नुकसान हुआ है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।

International

RELATED ARTICLES