इमरान खान
आबूरोड। अंता विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया की जीत पर आबूरोड में प्रदेश कांग्रेस सदस्य अमित जोशी की अगुवाई में स्थानीय कांग्रेस जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारी ने शहर कांग्रेस कार्यालय के बाहर आतिशबाजी कर मिठाई बाट कर खुशी का इजहार किया प्रदेश कांग्रेस सदस्य अमित जोशी ने इस जीत को भाजपा की जन विरोधी नीतियों और कांग्रेस सरकार की योजनाओं को बंद करने का परिणाम बताया उप प्रधान ललित सिंह ने इसे कांग्रेस संगठन के कार्यों की सफलता बताया पार्षद सुमित जोशी अंजलि जोशी यूथ कांग्रेस के राहुल बारोट निकेतन बारोट पूर्व पार्षद दिनेश मेघवाल सुनील खोत सचिव गजेन्द्र काग आदि ने भी जीत को कांग्रेस में आमजन के विश्वास की जीत बताया इस अवसर पर सैनी समाज के अध्यक्ष राजेन्द्र सेनी निखिल जोशी सेवादल अध्यक्ष जसाराम मेघवाल निकेतन बारोट दिलीप शर्मा आदि मौजूद थे ।




