Tuesday, March 24, 2026

National

spot_img

अमेज़न के जंगल में तबाही C 130 विमान हादसे ने हिलाया दुनिया

ब्यूरो रिपोर्ट:

स्थान: कोलंबिया

दक्षिण अमेरिका के कोलंबिया से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई है, जहां 23 मार्च 2026 को कोलंबियाई वायु सेना का C-130 Hercules विमान अमेज़न के घने जंगलों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा उड़ान भरने के बाद हुआ, जब विमान पटो लेगू इजामो एयरपोर्ट से रवाना हुआ था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विमान में 125 से अधिक सैनिक सवार थे। शुरुआती रिपोर्ट्स में 34 लोगों की मौत की पुष्टि हुई थी, लेकिन बाद में यह आंकड़ा बढ़कर 66 हो गया। वहीं, कई लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं और दर्जनों घायल हैं।

यह दुर्घटना Amazon Rainforest के दुर्गम और घने जंगलों के बीच हुई, जिससे राहत और बचाव कार्य बेहद कठिन हो गया है। बचाव दलों को खराब मौसम, घने जंगल और कठिन भूभाग जैसी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

घटनास्थल से सामने आए वीडियो में जलते हुए मलबे और चारों ओर फैली हरियाली इस भयावह हादसे की गंभीरता को दर्शाते हैं। C-130 Hercules का उपयोग आमतौर पर सैन्य सामग्री और जवानों को दूरदराज इलाकों तक पहुंचाने के लिए किया जाता है।

इस हादसे ने पुराने हो रहे सैन्य विमानों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। वैश्विक आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2000 के बाद इस श्रेणी के विमानों से जुड़े 50 से अधिक हादसे सामने आ चुके हैं।

फिलहाल, जांच एजेंसियां दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई हैं। सरकार और सेना की ओर से राहत एवं बचाव कार्य तेजी से जारी है, जबकि पूरे देश में इस हादसे को लेकर शोक और चिंता का माहौल है।

International

RELATED ARTICLES