अकलीम अहमद, अमेठी |
23 फरवरी 2026 अमेठी उत्तर प्रदेश। अमेठी में हुए एक सड़क हादसे में युवा के घायल हुआ जिसके चलते मौके पर पुलिस पहुंची और जो पुलिस की टुकड़ी पहुंची उसमें थे सौरभ मिश्रा। सौरभ मिश्रा सब इंस्पेक्टर के रूप में तैनात है । स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सौरभ मिश्रा ने मानव मूल्य और मानव जीवन को महत्व देते हुए तत्काल उसे अपने गोद में उठाकर एंबुलेंस तक पहुंचा।
उनकी इस मानवता भारी पहल की सभी जगह सराहना हो रही है आज के समय में जहां पुलिस की छवि जनता के नजर में धूमिल हो चुकी है वहीं सौरभ मिश्रा जैसे ईमानदार और कर्तव्यनिष्ट व्यक्ति पुलिस में मानवता और संवैधानिक मूल्यों का एक जीवंत उदाहरण बनकर सामने आए हैं। खास तौर पर उत्तर प्रदेश की पुलिस के बारे में आए दिन अखबारों में मीडिया में नेगेटिव खबरें ही आती रहती है लेकिन सौरभ मिश्रा जैसे व्यक्ति मानव व्यवहार और अपनी ड्यूटी के प्रति सदैव सचेत रहते हैं और नौकरी पाते समय ली गई शपथ का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करते हैं। आज जो भी हुआ वह एक मानवता की मिसाल बनकर सामने आया है जिसने पुलिस महके में सब इंस्पेक्टर सौरव मिश्रा जैसे चेहरे के चमक दिखाई दी है।




