ब्यूरो चीफ: अकलीम अहमद, अमेठी
अमेठी में होली के बाद बड़ा हादसा। गोमती नदी में डूबा युवक। अमेठी जनपद के बाजार शुक्ल थाना क्षेत्र में होली के बाद एक बड़ा हादसा सामने आया है। किशनी पीपा पुलके पास गोमती नदी में नहाने गया एक युवक अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने के बाद लापता हो गया। बताया जा रहा है कि युवक होली खेलने के बाद अपने साथियों के साथ नदी में नहाने गया था।
इसी दौरान वह गहरे पानी की ओर बढ़ गया और देखते ही देखते पानी में समा गया। घटना के बाद मौकेपर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुंची और गोताखोरों की टीम को बुलाया गया। युवक की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर एकत्र हो गए हैं और सभी की निगाहें सर्च ऑपरेशन पर टिकी हुई है।




