संवाददाता : सुरेश सैनी
बुहाना, पुलिस मुख्यालय द्वारा संगठित अपराधों के विरूद्व चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत मुखबीर की ईतला पर श्री रामेश्वरलाल एएसआई मय जाप्ता द्वारा आरोपी सोनू सिंह उर्फ टकला पुत्र श्री जस्सु सिंह जाति राजपूत उम्र 26 साल निवासी वार्ड नं. 8, बुहाना, पुलिस थाना बुहाना, जिला झुन्झुनू के कब्जे से दो मैगजीन व दो जिंदा कारतूस जप्त कर मुलजिम को गिरफ्तार किया गया। उक्त आरोपी सोनू सिंह उर्फ टकला थाना बुहाना का एचएस अपराधी है, जो रोहित गोदारा गैंग से जुडा हुआ सक्रिय अपराधी है। आरोपी के विरूद्ध गिरोह बनाकर मारपीट करने व आर्म्स एक्ट के विभिन्न प्रकरण दर्ज हैं। प्रकरण में गिरफ्तारशुदा मुलजिम सोनूसिंह उर्फ टकला से अवैध मैगजीन व कारतूस खरीदने व बेचने के संबंध में गहनता से अनुसंधान किया जा रहा




