जिला ब्यूरो आशाराम कुंडले खरगोन म प्र
खरगोन 20 फरवरी 2026। शासकीय आईटीआई बडवाह में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत सोलर पम्प टेक्नीशियन कोर्स 390 घंटे का शॉर्ट टर्म कोर्स निशुल्क 25 फरवरी 2026 से प्रारंभ किया जा रहा है। युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर प्राप्त हो सके, इस प्रकार से कोर्स को बनाया गया है।
संस्था के प्राचार्य श्री नरेन्द्र मकवाने ने बताया है कि यह शॉर्ट टर्म कोर्स सभी के लिए निशुल्क है। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। अधिक जानकारी आईटीआई बडवाह (शासकीय उत्कृष्ट बालक उमावि बडवाह के परिसर) में कार्यालयीन कार्य दिवस में जाकर ले सकते हैं।




