इमरान खान
बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा (एनडीए) की ऐतिहासिक जीत एवं भाजपा को मिले प्रचंड जनसमर्थन के उपलक्ष्य में आबूरोड भाजपा नगर मंडल में उत्साह और उमंग का वातावरण देखने को मिला। विजय की सूचना मिलते ही नगर के प्रमुख चौराहों पर आतिशबाज़ी की गूंज फैल उठी और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई वितरित कर खुशियाँ साझा कीं कार्यकर्ताओं ने इस जनादेश को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सुशासन, गरीबों एवं वंचितों के उत्थान हेतु चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं, तथा केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी की दूरदृष्टि एवं प्रभावी रणनीति का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि यह जीत जनता द्वारा भाजपा की नीतियों, पारदर्शिता तथा विकास-केन्द्रित कार्यशैली पर जताए गए अप्रतिम विश्वास की ऐतिहासिक स्वीकृति है,नगर मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि यह जनादेश राष्ट्रहित एवं विकास के मार्ग को और सुदृढ़ करेगा।
जनता को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और जनसेवा के संकल्प को दोहराया, इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी, वरिष्ठ बाबू भाई पटेल, एस सी मोर्चा प्रदेश मंत्री सुरेश सिंदल , अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष साबिर भाई ,जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी रितेश सिंह, पूर्व मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र गोयल भगवानदास कुमावत नगरपालिका अध्यक्ष मगनदान चारण , मण्डल अध्यक्ष मनीष सिंहल, महामंत्री भगवती सिंह , दिनेश कुमार, उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, मुकेश मोदी, विक्रम सिंह, रमेश वैष्णव,देवेंद्र निगम, मंत्री अनुज गर्ग अशोक माली, कोषाध्यक्ष दिलीप सोनी, प्रवक्ता रमेश कुमार बंजारा, पार्षद दीपक कुमार, राजेन्द्र गहलोत, इम्माउदीन , अर्जुन सिंह ,अभिषेक भेरू ,नीलेश राणा, संजय कुमार अल्पसंख्यक मोर्चा से गरीब मोहम्मद ,लतीफ खान, सलीम खान,युवा मोर्चा से आकाश माली, प्रतीक जैन , पंकज कुमार सागर राणा,राजेन्द सोलंकी, सुरेश सैनी, महावीर अग्रवाल ,रतिलाल बारोट, अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।




