Tuesday, April 7, 2026

National

spot_img

ईश्कपुरा हत्याकांड का खुलासा: 3 आरोपी दबोचे, पुरानी रंजिश और सोशल मीडिया बना हत्या का कारण

ब्यूरो चीफ: सुरेश सैनी

झुंझुनूं, 7 अप्रैल। जिले के सिंघाना थाना क्षेत्र के गांव ईश्कपुरा में हुए सनसनीखेज मुकेश उर्फ टिंकू हत्याकांड का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी सहित तीन जनों को गिरफ्तार कर लिया है। जिला स्पेशल टीम (DST) और सिंघाना थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता मिली है।

पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर के निर्देशन में गठित टीमों ने महज चार दिन में आरोपियों को दबोचते हुए मामले का पर्दाफाश किया।

पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह

पुलिस जांच में सामने आया कि करीब एक वर्ष पहले एक शादी समारोह में हुई मारपीट और सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) पर आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर आरोपियों और मृतक के बीच रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से हत्या की वारदात को अंजाम दिया।

घात लगाकर की गई हत्या

3 अप्रैल 2026 को मुकेश उर्फ टिंकू अपने दोस्तों से मिलने ईश्कपुरा गया था। रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे आरोपी विजय उर्फ मिंटू अपने साथियों के साथ पहुंचे और लाठियों से हमला कर उसे बाइक से गिरा दिया। इसके बाद आरोपियों ने नजदीक से गोली मारकर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए।

ऐसे पकड़े गए आरोपी

घटना के बाद पुलिस ने अलग-अलग टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी। करीब 150-200 सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, लेकिन सुराग नहीं मिला।
7 अप्रैल को डीएसटी को सूचना मिली कि आरोपी भैंसावता कलां की पहाड़ियों में छिपे हुए हैं। इसके बाद पुलिस टीमों ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी

  • विजय उर्फ मिंटू (26) निवासी ईश्कपुरा
  • सोमवीर (22) निवासी भोदन
  • अजीत (23) निवासी नानूवाली बावड़ी, खेतड़ी

जांच जारी

पुलिस आरोपियों से हत्या में प्रयुक्त हथियारों व अन्य साक्ष्यों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

पुलिस का संदेश

राजस्थान पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अपराधियों के संबंध में कोई भी सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस “अपराधियों में भय और आमजन में विश्वास” के अपने संकल्प के साथ कार्य कर रही है।

International

RELATED ARTICLES