संवाददाता :सुरेश सैनी
24 अक्टूबर 2025, शुक्रवार | बृजेश ज्योति उपाध्याय IPS पुलिस अधीक्षक जिला झुन्झुनू के निर्देशानुसार, श्री देवेन्द्र सिंह राजावत RPS अति. पुलिस अधीक्षक जिला झुन्झुनू के मार्गदर्शन मे एवं श्री राजवीर सिह RPS वृताधिकारी वृत नवलगढ के निकटतम सुपरविजन मे श्री राममनोहर पुलिस निरीक्षक पुलिस थाना गुढागौडजी के नेतृत्व गठित टीम द्वारा स्थाई वारन्टी राकेश कुमार ऊर्फ महेन्द्र को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।
महानिरीक्षक जयपुर रेंज जयपुर द्वारा वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभियान के तहत थाना से गठित टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये न्यायालय श्रीमान अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट उदयपुरवाटी से जारी स्थाई वारन्टी सरकार बनाम राकेश कुमार ऊर्फ महेन्द्र, कोर्ट कैश न0 373/2019 धारा 498ए,406 भादस पुलिस थाना गुढागौडजी मे फरार चल रहे स्थाई वारन्टी स्थाई वारन्टी राकेश कुमार ऊर्फ महेन्द्र पुत्र श्री मूलाराम जाति मेघवाल उम्र 38 साल निवासी मैनपुरा पुलिस थाना गुढागौडजी को नीमकाथाना से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया है। जिसको आज दिनांक 24.10.2025 को पेश न्यायालय किया जायेगा।




