संवाददाता : सुरेश सैनी
बृजेश ज्योति उपाध्याय आईपीएस पुलिस अधीक्षक जिला झुन्झुनूं के निर्देशानुसार, श्री देवेन्द्र सिंह राजावत RPS अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय जिला झुन्झुनू के मार्गदर्शन व श्री विकास धींधवाल वृताधिकारी, वृत चिडावा के सुपरविजन में श्री रणजीत सिंह सेवदा पु.नि. थानाधिकारी थाना पिलानी के नेतृत्व मे एजीटीएफ झुन्झुनूं व थाना पिलानी की गठित टीम द्वारा 365 किलो 715 ग्राम चांदी जप्त कर तीन गैरसायाल विकास जांगीड़, निखिल जांगीड़ व राजबीर जांगीड़ को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।

घटना विवरण एवं कार्यवाही:- आज दिनांक 10.10.2025 को चेन्नई से चोरी हुई चांदी को एजीटीएफ टीम द्वारा राजगढ रोड कस्बा पिलानी में एक कॉलोनी में पकडा है। इस पर श्री रणजीत सिंह सेवदा पु.नि. एसएचओ पिलानी मय जाप्ता के मौके पर पहुंचे जहां पर पूर्व से एजीटीएफ टीम धर्मपाल जांगीड़ के मकान पर मौजूद मिली। मकान के अन्दर प्रवेश कर चैक किया गया तो वहां पर तीन व्यक्ति विकास जांगीड़ पुत्र श्री स्वरूप जांगीड़ जाति खाती उम्र 33 साल निवासी केहरपुरा खुर्द थाना बगड, निखिल जांगीड़ पुत्र श्री विजय जांगीड़ जाति खाती उम्र 24 साल निवासी केहरपुरा खुर्द थाना बगड व राजबीर जांगीड़ पुत्र श्री रतनलाल जांगीड़ जाति खाती उम्र 31 साल निवासी बडी थीरपाली थाना हमीरवास जिला चुरू मौजुद मिले। विकास जांगीड़ जिसकी चेन्नई में चांदी की फैक्ट्री है, के कब्जे से उसके मकान में चांदी के बर्तन, चांदी की ईटें, चांदी के सजावट का सामान आदि मिले जिनको जप्त किया गया। जिनका कुल वजन 365 किलो 715 ग्राम हुआ। उक्त सामान चेन्नई से चोरी प्रतीत होने पर जप्त किया गया तथा उक्त तीनो गैरसायलगण को शान्तिभंग में गिरफ्तार किया गया। आईन्दा चेन्नई पुलिस के आने पर अग्रीम कार्यवाही की जावेगी।
उक्त के संबंध में चेन्नई पुलिस से सुचना प्राप्त होने पर कार्यवाही हेतु एजीटीएफ टीम कई दिनों से उक्त व्यक्तियों की तलाश व पीछा कर रही थी इसके लिए टीम द्वारा जयपुर से पिलानी तक काफी सीसीटीवी कैमरों को चैक किया गया।
• 365 किलो 715 ग्राम चांदी का सामान चेन्नई से चोरी हुआ प्रतीत होने पर जप्त कर तीन गैरसायल को किया गया गिरफ्तार।
• जप्तशुदा चांदी के सामान की बाजार कीमत करीब 6.4 करोड़ रूपये है।
• गैरसायलगण के कब्जे से चांदी के बर्तन, चांदी की ईटें, चांदी के सजावट का सामान आदि जप्त किया गया।




