Thursday, April 2, 2026

National

spot_img

एरियाडोमिनेशन अभियान के तहत बड़ी कार्यवाही

संवाददाता : सुरेश सैनी

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिला पुलिस की एरिया
डोमिनेशन अभियान के तहत बड़ी कार्यवाही
• दिनांक 12 व 13 अक्टूबर को चलाये गये दो दिवसीय विशेष अभियान के तहत की गई कार्यवाही।
• कुल 54 टीमों के 209 अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा संपूर्ण जिले में दो दिवस तक निरंतर कार्यवाही की गई।
• टीमों द्वारा कुल 194 स्‍थानों पर दबिश दी गई।
• विभिन्‍न एक्‍ट, गंभीर/सामान्‍य प्रकरण, वांछित वारण्‍टी, ईनामी अपराधी तथा शांतिभंग में कुल 24 को गिरफ्तार किया गया।
• आबकारी एक्ट में 3 प्रकरण दर्ज कर 1 मुल्जिम को गिरफ्तार कर अवैध 25.29 लीटर देशी शराब जप्त की गई।
• आर्म्स एक्ट में एक प्रकरण दर्ज किया जाकर एक धारदार गंडासा तथा अवैध खनन पर एक प्रकरण दर्ज कर 6 टन अवैध बजरी जप्त की गई।

जिला पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय IPS ने बताया कि दिनांक 12 व 13 अक्टूबर 2025 को संपूर्ण झुन्‍झुनू जिले में एरिया डोमिनेशन कार्यवाही का अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जिला पुलिस की 54 टीमों के 209 अधिकारी / कार्मिकों द्वारा कार्यवाही करते हुए वांछित गिरफ्तारी वारंटी 2, फरार स्थाई गिरफ्तारी वारंटी/पीओ/335 बीएनएसएस में वांछित 7, अवैध शराब व अन्य अधिनियम के तहत दर्ज प्रकरणों में 4, शांतिभंग में 11 गैरसायलान, इस प्रकार कुल 24 को गिरफ्तार किया गया तथा संदिग्‍ध व्‍यक्तियों से पूछताछ की गई। आबकारी अधिनियम के तहत 3 प्रकरण दर्ज किये जाकर 25.29 लीटर अवैध देशी शराब जप्त की गई। गिरफ्तार व्‍यक्तियों की वर्तमान गतिविधियों का सत्‍यापन किया गया।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना, अपराधियों को सक्रिय होने से रोकना, अपराधियों/गैंगस्टर के पीछे जाकर रास्ते से भटके हुये व्यक्तियों/मुल्जिमानों को सही रास्ता दिखाना, अपराधियों/गैंगस्टर द्वारा निकट भविष्य में किये जाने वाले अपराध की जानकारी प्राप्त कर अपराध व गैंगवार को रोकना, विभिन्न प्रकरणों में भगौडे़ व वांछित मुल्जिमानों की गिरफ्तारी करना और जनता में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है। झुन्‍झुनू पुलिस जिले के नागरिकों की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध हैं और भविष्य में भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे। ताकि आमजन में सुरक्षा की भावना बनी रहे एवं असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाया जा सके।
यह कार्यवाही शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और इसका उद्देश्य कानून एवं व्यवस्था की स्थिति को सुदृढ़ करना था। जिला पुलिस नागरिकों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील करती है।

International

RELATED ARTICLES