संवाददाता कमलेश यादव
छोटीसादड़ी — जिला आबकारी अधिकारी के निर्देश पर आबकारी विभाग और धोलापानी पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध शराब निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। थानपुर, मानपुरा, अंबापानी और लाम्बा सागड़ा के घने जंगलों में चल रही अवैध देशी शराब की भट्टियों पर एक साथ दबिश दी गई।इस ऑपरेशन के दौरान टीम ने करीब 3200 लीटर महुआ वाश को मौके पर ही नष्ट कर दिया। इसके साथ ही पांच अवैध देशी शराब भट्टियों को ध्वस्त किया गया। यह कार्रवाई जंगलों में फैलते जा रहे अवैध शराब के नेटवर्क पर एक कड़ा प्रहार माना जा रहा है।
अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई भविष्य में भी लगातार जारी रहेगी ताकि क्षेत्र को अवैध शराब मुक्त किया जा सके। आबकारी विभाग ने आमजन से अपील की है कि वह ऐसी किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत विभाग को दें।




