Tuesday, April 7, 2026

National

spot_img

कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: नितोड़ा मंडल बैठक में नए नगर अध्यक्षों का जोरदार स्वागत

ब्यूरो चीफ: इमरान खान, आबू रोड

सरूपगंज। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेश में पंचायती राज एवं निकाय चुनाव समय पर नहीं कराए जाने के विरोध में चलाए जा रहे “संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान” के तहत नितोड़ा मंडल कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पिंडवाड़ा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह देवड़ा ने की।

बैठक के दौरान संगठनात्मक मजबूती पर जोर देते हुए विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गईं। अनुसूचित जाति विभाग के पिंडवाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष पद पर हरीश मेघवाल की नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया।

इसके साथ ही ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह देवड़ा द्वारा नवनियुक्त नगर अध्यक्षों की घोषणा की गई। इनमें ईसरा से मुकेश मेघवाल, नितोड़ा से शांतिलाल भील, नई धनारी से पीयूष थिगोर और खोखड़ी खेड़ा से गंगाराम गरासिया को नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह देवड़ा एवं मंडल अध्यक्ष मोटाराम मेघवाल द्वारा सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर पुष्पेंद्र सिंह देवड़ा, जगदीश भाई रायका, राजू भाई रावल, रमेश चौधरी, पीराराम देवासी एवं मोटाराम मेघवाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत करने और लोकतंत्र की रक्षा के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

बैठक में हरशन मेघवाल, शंकर भाई घांची, हरीश रावल, कपिल रावल, दीयणाराम गरासिया, हुसाराम गरासिया, मोहम्मद हुसैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

International

RELATED ARTICLES