24 नवंबर 2025 सरवाना | पानी की कमी से परेशान किसान धरने पर बैठ गए हैं और नहर विभाग से लेकर प्रशासन तक शिकायतें कर रहे हैं, मगर अधिकारी उनकी सुनवाई नहीं कर रहे। सरवाना क्षेत्र में नर्मदा नहर का पानी पिछले कई दिनों से लूणी नदी में बहाया जा रहा है, जबकि किसानों के खेतों तक सिंचाई के लिए पानी नहीं पहुंच रहा।
नर्मदा नहर का पानी खेतों में पहुँचाने के बजाय लूणी नदी में लगातार छोड़ा जा रहा है, जिससे हजारों बीघा फसलें सूखने की कगार पर हैं। स्थानीय किसानों ने सांचौर विधायक जीवाराम चौधरी और पूर्व मंत्री सुखराम बिश्नोई सहित सभी जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि—
“जब वोट मांगने आते हो, तो मुश्किल समय में भी किसानों की आवाज को सुनो। अधिकारियों पर दबाव बनाकर नहर में पानी छोड़ा जाए।” सरवाना व आसपास के गांवों से लगातार शिकायतें आ रही हैं कि नहर में महीनों से पर्याप्त पानी नहीं आ रहा|




