Tuesday, April 14, 2026

National

spot_img

कोर्ट में मामला, ज़मीन पर टकराव—गल्ला मंडी विवाद फिर गरमाया

ब्यूरो चीफ: विनीत सिंह, सीतापुर

शहर के गल्ला मंडी चौकी क्षेत्र में रास्ते को लेकर चल रहा विवाद एक बार फिर गहरा गया है। मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के बावजूद मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है, जिससे क्षेत्र में असंतोष का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अजय मिश्रा ने आरोप लगाया है कि राम गुलाम समोसा विक्रेता पक्ष द्वारा उनके साथ गाली-गलौज की गई। विवाद की मुख्य वजह पुराना रास्ता बताया जा रहा है, जिस पर भट्टी रखे जाने का भी आरोप सामने आया है।

अजय मिश्रा का कहना है कि उनका रास्ता अवरुद्ध किया गया है और विरोध करने पर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। उन्होंने न्याय की मांग करते हुए प्रशासन से हस्तक्षेप की अपील की है।

वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि मामला कोर्ट में लंबित होने के बावजूद जमीन पर स्थिति सामान्य नहीं है। लगातार बढ़ते तनाव को देखते हुए क्षेत्र में किसी भी समय विवाद बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

इधर, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। प्रशासन की ओर से भी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। अब देखना होगा कि संबंधित अधिकारी इस विवाद को सुलझाने के लिए क्या कदम उठाते हैं।

International

RELATED ARTICLES