सुरेश सैनी
बृजेश ज्योति उपाध्याय IPS पुलिस अधीक्षक जिला झुन्झुनू के निर्देशन, श्री देवेन्द्र सिह राजावत RPS अति पुलिस अधीक्षक मुख्यालय जिला झुन्झुनू के मार्गदर्शन व श्री राजवीर सिंह RPS वृताधिकारी वृत नवलगढ के सुपरविजन में श्री सुरेश कुमार रोलन पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना गुढागौड़जी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा जमीनी विवाद को लेकर लड़ाई-झगड़ा करने वाले दोनों पक्षों के आठ व्यक्तियों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया गया।
आज दिनांक 14.11.2025 को अभय कमाण्ड झुन्झुनू से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम किशोरपुरा में दो पक्षों के बीच आपस में जमीन विवाद को लेकर लडाई झगडा हो रहा है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां पर जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में लडाई झगडा कर रहे थे जिसमें एक पक्ष से गैरसायलान 1.अजय कुमार पुत्र श्री सुरजभान जाति गुर्जर उम्र 18 साल , 2.सुरजभान पुत्र श्री सुलतान राम गुर्जर जाति गुर्जर उम्र 40 साल , 3. राम निवास पुत्र श्री सुलतान जाति गुर्जर उम्र 35 साल, 4. मुकेश गुर्जर पुत्र श्री मूलचन्द जाति गुर्जर उम्र 22 साल , व दुसरे पक्ष से गैरसायलान 1. पप्पुराम पुत्र श्री सरदाराराम जाति गुर्जर उम्र 49 साल, 2. मुलचन्द पुत्र श्री सरदाराराम जाति गुर्जर उम्र 58 साल, 3. रामवतार पुत्र सरदाराराम जाति गुर्जर उम्र 60 साल , 4. सुभाष पुत्र श्री सुलतानराम जाति गुर्जर उम्र 32 साल समस्त निवासीगण डेरी वाली ढाणी तन किशोरपुरा पुलिस थाना गुढागौडजी को मौके से शांतिभंग के आरोप मे गिरफ्तार किया गया है।




