Wednesday, March 4, 2026

National

spot_img

चूरू में राजेंद्र राठौड़ संग झुंझुनूं प्रतिनिधिमंडल की आत्मीय होली, दिखा राजनीतिक सौहार्द

ब्यूरो चीफ: Suresh saini, चूरू

रंगों के पावन पर्व होली ने इस बार राजनीतिक सौहार्द और आत्मीय रिश्तों की ऐसी तस्वीर पेश की, जिसने सामाजिक समरसता का सशक्त संदेश दिया। झुंझुनूं से समाजसेवी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता महेश बसावत्तिया के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में झुंझुनूं से नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी पवन पुजारी , व्यवसायी देवेन्द्र खत्री , विनोद शर्मा , संजय शर्मा एवं अन्यजन ने चूरू में भाजपा के कद्दावर नेता राजेंद्र राठौड़ से आत्मीय भेंट कर उन्हें गुलाल लगाया और होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
होली के रंगों से सराबोर इस स्नेहिल मिलन में उत्साह, अपनत्व और संगठनात्मक एकता की झलक साफ दिखाई दी।

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने राजेंद्र राठौड़ का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उनके दीर्घायु एवं उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ ने झुंझुनूं से आए प्रतिनिधिमंड़ल को मिठाई खिलाकर स्वागत किया I गुलाल की रंगत और मिठाई की मिठास के बीच सौहार्द और विश्वास का वातावरण और भी प्रगाढ़ हो उठा। इस अवसर पर महेश बसावत्तिया ने कहा कि होली केवल उत्सव नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने का माध्यम है। ऐसे पावन अवसर पर वरिष्ठ नेतृत्व से मिलना कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच का संचार करता है। पवन पुजारी ने भी कहा कि अनुभवी नेतृत्व का सान्निध्य संगठन को मजबूती प्रदान करता है और कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
राजेंद्र राठौड़ ने झुंझुनूं से आए सभी साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि होली का यह मिलन भारतीय संस्कृति की जीवंत परंपरा का प्रतीक है, जहां रंगों के साथ रिश्तों की मिठास भी घुली होती है। उन्होंने संगठन की एकता को सर्वोपरि बताते हुए समाज में समरसता और विकास के संकल्प को दोहराया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी एक-दूसरे को गुलाल लगाकर भाईचारे और एकजुटता का संदेश दिया। चूरू की धरती पर सजे इस रंगोत्सव ने राजनीतिक संवाद को भी सौहार्द की नई ऊंचाई प्रदान की।
होली के इस आत्मीय मिलन ने यह स्पष्ट कर दिया कि जब रिश्तों में विश्वास और संवाद की रंगत घुलती है, तब राजनीति भी समाज सेवा का सशक्त माध्यम बन जाती है।

International

RELATED ARTICLES