Friday, April 10, 2026

National

spot_img

छिंदवाड़ा पुलिस का कमाल! भोपाल से सुरक्षित मिलीं दो नाबालिग बच्चियां, परिवार में लौटी खुशियां 

ब्यूरो रिपोर्ट: ज्ञानेंद्र इंदौरकर

छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा जिले के लावाघोघरी थाना अंतर्गत पुलिस चौकी सांवरी को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने तत्परता और सूझबूझ का परिचय देते हुए गुमशुदा दो नाबालिग बालिकाओं को भोपाल से सुरक्षित बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया। इस सफल कार्रवाई के बाद परिजनों में खुशी का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चौकी प्रभारी उप निरीक्षक मुकेश द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार बालिकाओं की तलाश में जुटी हुई थी। तकनीकी साक्ष्यों और सूचना के आधार पर टीम भोपाल पहुंची, जहां दोनों बालिकाओं को सकुशल बरामद किया गया।

आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करने के बाद बालिकाओं को सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इस महत्वपूर्ण कार्य में उप निरीक्षक उषा जावरकर, प्रधान आरक्षक भोजराज डेहरिया, आशीष बघेल, ब्रजकिशोर, राहुल, आरक्षक विजय, रम्मू सिंह मसराम, सियालाल तथा साइबर सेल के नितिन की अहम भूमिका रही।

पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा ने इस उत्कृष्ट कार्य के लिए पूरी टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

International

RELATED ARTICLES