Monday, March 16, 2026

National

spot_img

छिंदवाड़ा पुलिस का बड़ा कॉम्बिंग ऑपरेशन, एक रात में 125 वारंटी गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट: ज्ञानेंद्र इंदौरकर

छिंदवाड़ा। जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत एक ही रात में बड़ी कार्रवाई करते हुए 125 वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई में ₹30,000 के इनामी दो फरार आरोपी भी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। पुलिस की इस व्यापक कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले भर में एक साथ विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने दबिश देकर लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार किया।

अभियान के दौरान 27 स्थायी वारंट और 98 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए। पुलिस ने आरोपियों को उनके संभावित ठिकानों से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इसी अभियान के तहत अवैध गतिविधियों पर भी सख्ती दिखाई गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लगभग 130 लीटर अवैध शराब जप्त की। इसके अलावा 08 गुमशुदा व्यक्तियों को दस्तयाब कर उनके परिजनों को सौंपा गया।

कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने गुंडा निगरानी बदमाशों की भी सघन चेकिंग की। वहीं चोरी और अवैध सामान की खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने के लिए जिले भर में कबाड़ी दुकानों की भी गहन जांच की गई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि जिले में शांति और सुरक्षा बनाए रखी जा सके।

पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई को जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

International

RELATED ARTICLES