Monday, March 23, 2026

National

spot_img

छिंदवाड़ा में गूंजेगा ‘जय भीम’! 18 अप्रैल को निकलेगी भव्य वाहन रैली

ब्यूरो रिपोर्ट: ज्ञानेंद्र इंदौरकर

छिंदवाड़ा।
जय भीम सेना सामाजिक संगठन की महत्वपूर्ण बैठक रविवार, 22 मार्च 2026 को इंडियन कॉफी हाउस, छिंदवाड़ा में आयोजित की गई। बैठक में महामानव डॉ. बाबा साहब अंबेडकर की जयंती को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया तथा कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यद्यपि अंबेडकर जयंती प्रतिवर्ष 14 अप्रैल को मनाई जाती है, किन्तु इस वर्ष संगठन एवं समाज के लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 18 अप्रैल 2026, शनिवार को भव्य रूप से आयोजन किया जाएगा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 18 अप्रैल को प्रातः 11 बजे अंबेडकर तिराहा, छिंदवाड़ा से हजारों लोगों की सहभागिता के साथ विशाल वाहन रैली निकाली जाएगी। यह रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बस स्टैंड, फव्वारा चौक, ई.एल.सी. चौक से गुजरते हुए पुनः अंबेडकर तिराहा पहुंचकर समाप्त होगी।

रैली के उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें अनूप कुमार ऑर्केस्ट्रा ग्रुप द्वारा भीम गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले जनप्रतिनिधियों का संगठन की ओर से सम्मान किया जाएगा।

इसके साथ ही ऐसे मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर परिस्थितियों के बावजूद शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया है। समाज में जागरूकता और सामाजिक उत्थान के लिए कार्य कर रहे समाजसेवियों को भी इस अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम के अंत में स्वल्पाहार की व्यवस्था के साथ आयोजन का समापन किया जाएगा।

बैठक में प्रमुख रूप से शिवम पहाड़े, राजकुमार खड़से, शैलेन्द्र मर्सकोले, सीताराम सरेयाम, गनपत यदुवंशी, दिनेश इवनाती, बबलू कनोजे, मनीष मृदुलकर, कुंदन प्रसाद मण्डराह, राजा गुन्हेरे, संजय बाटेकर, बलराम बाटेकर, पप्पू मण्डराह, दिलीप पहाड़े, ओमप्रकाश, आशीष सिंह राजपूत, राकेश तेकाम, मेहताप डोले, नितेश यदुवंशी, वंशी भन्नारे, राकेश चैरे, नईम खान सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

International

RELATED ARTICLES