रविवार को चारभुजानाथ भगवान की नगर यात्रा बड़े ही श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुई। भक्तों की टोली ढोल-नगाड़ों, भजनों और जयकारों के साथ नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकली। भारी संख्या में पुरुषों और महिलाओं ने पारंपरिक परिधान पहनकर यात्रा में भाग लिया। शहरवासियों ने जगह-जगह फूल वर्षा कर स्वागत किया और भक्तों को जल व प्रसाद भी वितरित किया गया। महिलाओं ने ढोलक और मंजीरों के साथ भजन-कीर्तन में भाग लिया, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया।श्रद्धालुओं ने भगवा ध्वज लेकर नृत्य करते हुए चारभुजानाथ की आराधना की।नगर भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। आयोजन समिति द्वारा संपूर्ण व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित की गई।

यह यात्रा भगवान चारभुजानाथ के प्रति लोगों की आस्था और एकता का प्रतीक बनी।




