संवाददाता: सुरेश सैनी
बृजेश ज्योती उपाध्याय IPS पुलिस अधीक्षक, जिला झुंझुनूं के निर्देशानुसार, श्री देवेन्द्र सिंह राजावत RPS अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन, वृताधिकारी चिडावा श्री विकास धींधवाल के सुपरविजन में श्री धर्मेन्द्र कुमार पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना सूरजगढ के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपियो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
घटना का विवरण:- दिनांक 19.09.2025 को परिवादी श्री विधाधर पुत्र रतिराम जाति मेघवाल उम्र 44 साल निवासी अमरपुरा कलां थाना सुरजगढ ने उपस्थित थाना होकर एक लिखित रिपोर्ट इस आाश्य की पेश की कि दिनांक 18.-09-2025 को हम हमारे घर की दीवार पर टेन सेट लगा रहे थे तब होशियार सिंह पुत्र श्री नाथू राम ने हमें आकर कहा कि आप साजे की दीवार पर टेन सेट क्यों लगा रहे हो तब मेरे साथ उक्त व्यक्तियों ने मारपीट की तब मैंने साम को करीबन 6 बजे पुलिस थाना सुरजगढ में रिपोर्ट दर्ज करवाई उसके बाद मै मेरे घर पहुंच गया तब मै रास्ते में खड़ा था तब होशियार सिंह पुत्र नथु राम / सावित्री देवी पत्नी होशियार सिंह, संपत कुमार, राजकुमार पुत्रगण होशियार सिंह सुनील पत्नी संपत कुमार ने 5-7 अन्य लोगो को बुलाकर मेरे को घर के अन्दर घसीट लिया तब मैंने हो हल्ला किया तो मेरा भाई वेदप्रकाश मुझे छुड़ाने आया तब सभी ने मेरे भाई व वेदप्रकाश पर लाठी, कुल्हाड़ी, सरिया, फावड़ी, दराती से जान लेवा हमला कर दिया तो मेरे भाई वेदप्रकाश को काफी चोट आई व मेरे सिर में होशियार सिंह का लड़का संपत कुमार ने कुल्हाड़ी की मारी व राजकुमार ने ककंधे पर भी कुल्हाड़ी की मारी जिससे मेरे सिर व कंधे पर काफी चोट आई हुई है और चोट लगने के कारण मैं नीचे गिर गया तो सभी ने मिलकर मेरे को काफी मारा हमने हो हल्ला किया तब मुझे सुरेस पुत्र धर्मपाल व गाव के अन्य व्यक्ति छुडवाने आये। इत्यादि रिपोर्ट पर अभियोग पंजिबद्ध किया जाकर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
कार्यवाही विवरण – घटना की गम्भीरता को देखते हुऐ आरोपियों की गिरफ्तारी हेतू टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा एकत्रित आसुचना एवं साक्ष्यों के आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकरण में आरोपीगण होशियार सिह व सम्पत कुमार को गिरफतार करने मे सफलता प्राप्त की है।




