Thursday, April 2, 2026

National

spot_img

“ट्रैफिक ठप, प्रशासन खामोश — कब सुधरेगी धानेरा की सड़क व्यवस्था?”

जोरा सोलंकी

धानेरा : शहर के पुल के किनारे ईको वाहन चालकों द्वारा यात्रियों को बैठाने के लिए बिना अनुमति लाइन लगाकर खड़े रहने की घटनाएँ लगातार बढ़ रही हैं। महेश्वरी पार्लर के सामने रोज़ाना ईको चालकों की लंबी कतारें देखी जा सकती हैं, जो सवारी बुलाने के लिए बीच सड़क पर ही वाहन रोक देते हैं।

इससे ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ गई है और आए दिन जाम की स्थिति बन जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ईको चालकों की इस मनमानी से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

नागरिकों ने सवाल उठाया है —
👉 ईको चालकों पर इतनी मेहरबानी कौन कर रहा है?
👉 ट्रैफिक नियंत्रण विभाग आखिर कहां है?
👉 अगर कोई बड़ा हादसा होता है तो जिम्मेदार कौन होगा?

नगरवासियों ने प्रशासन और ट्रैफिक विभाग से मांग की है कि पुल के किनारे ईको वाहनों की लाइन लगाने पर तत्काल रोक लगाई जाए और कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।

International

RELATED ARTICLES