Friday, April 10, 2026

National

spot_img

डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा शाहपुरा अस्पताल, कांग्रेस का अल्टीमेटम

ब्यूरो रिपोर्ट: राजेन्द्र खटीक

शाहपुरा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं नगर कांग्रेस कमेटी शाहपुरा द्वारा शुक्रवार को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महावीर कुमावत एवं नगर कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सेन के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी शाहपुरा को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में कांग्रेस पदाधिकारियों ने शाहपुरा जिला अस्पताल में जनरल फिजिशियन एवं सोनोग्राफी के लिए रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर की गंभीर कमी का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों के अभाव के कारण आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से वृद्ध पेंशनधारक, गरीब एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीज समय पर उपचार और दवाई से वंचित हो रहे हैं।

कांग्रेस नेताओं के अनुसार, स्थिति यह है कि मरीजों को इलाज के लिए करीब 50 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है या फिर बिना उपचार के ही लौटना पड़ रहा है, जिससे उनकी स्वास्थ्य स्थिति लगातार बिगड़ रही है। इसे उन्होंने गंभीर और चिंताजनक बताया।

कांग्रेस कमेटी ने मांग की है कि शाहपुरा जिला अस्पताल में जल्द से जल्द जनरल फिजिशियन एवं रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति की जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि 10 दिनों के भीतर मांग पूरी नहीं हुई तो ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा जनहित में उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन और सरकार की होगी।

इस दौरान वरिष्ठ नेता रामेश्वर सोलंकी, भीम वैष्णव (पूर्व पार्षद), नाथु कोली, लादू राम खटीक, अजय मेहता, रामप्रसाद धाकड़, अर्जुन सिंह राणावत, सुनील मिश्रा, ओम सिंधी, प्रदेश सचिव (चिकित्सा प्रकोष्ठ) अतुल त्रिपाठी, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष जयंत जीनगर, यूथ कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष रामसिंह मीणा, यूथ कांग्रेस नगर अध्यक्ष अमन पौंड्रिक, मंडल अध्यक्ष हनुमान वैष्णव, भेरूलाल खटीक (फौजी), पार्षद आजाद खान, धनराज जीनगर, रामस्वरूप टेपन, इमरान खान, युवा नेता शिवराज आचार्य, सलीम खान, परमजीत सिंह राणावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष कैलाश फामड़ा, रामचन्द्र बैरवा (पूर्व सरपंच), रमता राम गुर्जर, आसिफ खान, सुनील पाराशर, नूर मोहम्मद, विनीत बुनकर, मुंशी देसवाली, अहसान मोहम्मद सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

International

RELATED ARTICLES