प्रयागराज। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब त्रिवेणी संगम पर उमड़ पड़ा। ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने के साथ-साथ दान-पुण्य भी कर रहे हैं। स्नान के उपरांत श्रद्धालु दान-दक्षिणा अर्पित कर अपने-अपने मठों और संतों की ओर प्रस्थान कर रहे हैं। गुरु ही ईश्वर तक पहुंचने का मार्ग दिखाते हैं। इस अवसर पर प्रयागराज में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। घाटों पर पुलिस बल, स्वयंसेवकों, एनडीआरएफ और जल पुलिस की टीमें तैनात रहीं। श्रद्धालु संगम तट पर स्नान के साथ सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर रहे थे और गंगा जल से पूजन कर रहे थे। प्रशासन द्वारा सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
त्रिवेणी संगम पर उमड़ा आस्था का सैलाब गुरु पूर्णिमा पर घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
प्रयागराज। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब त्रिवेणी संगम पर उमड़ पड़ा। ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने के साथ-साथ दान-पुण्य भी कर रहे हैं। स्नान के उपरांत श्रद्धालु दान-दक्षिणा अर्पित कर अपने-अपने मठों और संतों की ओर प्रस्थान कर रहे हैं। गुरु ही ईश्वर तक पहुंचने का मार्ग दिखाते हैं। इस अवसर पर प्रयागराज में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। घाटों पर पुलिस बल, स्वयंसेवकों, एनडीआरएफ और जल पुलिस की टीमें तैनात रहीं। श्रद्धालु संगम तट पर स्नान के साथ सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर रहे थे और गंगा जल से पूजन कर रहे थे। प्रशासन द्वारा सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
RELATED ARTICLES




