ब्यूरो चीफ: अकलीम अहमद, अमेठी
रायबरेली। जिले के मिल एरिया थाना क्षेत्र स्थित तुलसी नगर में उस समय सनसनी फैल गई, जब दिनदहाड़े बाइक सवार एक युवक को बदमाशों ने गोली मार दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अज्ञात हमलावरों ने युवक को निशाना बनाते हुए फायरिंग की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश के लिए आसपास के इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, इस घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।




