Sunday, May 24, 2026

National

spot_img

नगर पालिका में भ्रष्टाचार पर बड़ा एक्शन! अध्यक्ष समेत कई अधिकारी दोषी करार

संवाददाता: इमरान खान, आबू रोड राजस्थान

नगरपालिका आबूरोड के कांग्रेस के पूर्व पार्षद शमशाद अली अब्बासी की शिकायतों पर विभागीय जांच में नगर पालिका अध्यक्ष मगनदान चारण , तत्कालीन अधिशासी अधिकारी रामकिशोर ,स्टोर कीपर प्रवीण सिंह चारण, कनिष्क दीपक जसवंत मेघवाल आदि के दोषी पाए जाने की रिपोर्ट प्रेषित होने पर नगर पालिका कार्यालय में हड़कंप मच गया है और शहर में यह चर्चा का विषय बन गया है पूर्व पार्षद शमशाद अली अब्बासी ने इस कार्यवाही को नगरपालिका में गदर मचा रहे भ्रष्टाचार एवं लूट पर सर्जिकल स्ट्राइक करार दिया ।

नगर पालिका पूर्व पार्षद शमशाद अली अब्बासी ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने पूर्व बोर्ड के कार्यकाल में हुए कई भ्रष्टाचार व अनियमितताओ के मामलों की शिकायत विधानसभा याचिका समिति को प्रेषित की थी जिसमें प्रमुख रूप से रेवदर रोड पर एक अस्पताल निर्माण कार्य के लिए नियम विरुध भू उपयोग परिवर्तन एवं निर्माण स्वीकृति, नगर पालिका में कचरा पात्र खरीद में भ्रष्टाचार, सीसीटीवी कैमरे कार्य में घोटाला, महावीर टॉकीज क्षेत्र में एक विद्यालय संचालन के बावजूद आवासीय निर्माण स्वीकृति एवं टेंडर के बावजूद कोटेशन से विद्युत सामग्री खरीद की शिकायत दर्ज करवाई थी ।

विधानसभा याचिका समिति में नियम अनुसार शिकायत दर्ज होने के बाद उपनिदेशक क्षेत्रीय स्थानीय निकाय विभाग जोधपुर के माध्यम से जांच करवाई गई जिसमें जांच के अनुसार नगर पालिका अध्यक्ष मगनदान चारण सहित उपरोक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दोषी पाया गया है सभी दोषियों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही प्रारंभ हो गई है और नियम अनुसार सुनवाई का अवसर प्रदान करने के लिए स्पष्टीकरण एवं कारण बताओं नोटिस जारी कर दिए गए हैं जिनका जवाब विभाग को प्राप्त होने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी । जांच में महावीर टॉकीज के पास विद्यालय संचालन एवं भवन निर्माण पूर्व में ही होने के बावजूद आवासीय भवन मानचित्र स्वीकृत शिकायत प्रकरण में नगर पालिका द्वारा 27 -11- 2025 को विद्यालय सीज़ की कार्यवाही की गई थी ।

नगर पालिका पूर्व पार्षद शमशाद अली अब्बासी ने विभिन्न शिकायतों में हुई इस जांच कार्यवाही पर बताया कि दोषी करार देने के बाद अध्यक्ष एवं संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई एवं दंड के दिए वह लगातार प्रयास करते रहेंगे ।

पार्षद शमशाद अली अब्बासी ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने वर्तमान अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार जी झींगोंनिया से वार्ता की और उनसे तामील कराए गए नोटिस एवं जांच कार्यवाही की नकल मांगी तो उन्होंने कहा कि सभी नोटिस संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पालिका अध्यक्ष मगनदान चारण को तामिल करवा दिए गए हैं नकल विभागीय स्तर पर ही प्राप्त होगी ।

International

RELATED ARTICLES