Friday, February 20, 2026

National

spot_img

नवलगढ़ में गैर जुलूस की ड्रोन व सीसीटीवी से होगी निगरानी

जिला ब्यूरो सुरेश सैनी, झुंझुनूं

झुंझुनूं, 20 फरवरी। होली व धूलंडी के पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने के उद्देश्य से जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक शुक्रवार को जिला कलेक्टर डॉ अरुण गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों सहित शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नवलगढ़ में निकलने वाले गैर जुलूस को समय पर शुरू और संपन्न कराया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। उन्होंने कहा कि शांति एवं कानून व्यवस्था प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए किसी भी अवांछनीय घटना को रोकने के लिए सभी तैयारियां पूरी की जाएं।

जिला कलेक्टर ने जलदाय विभाग के अधिकारियों को होली व धूलंडी पर निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, विद्युत विभाग को जुलूस के मार्ग में आ रहे ढीले तारों की मरम्मत करने के लिए कहा गया, जिससे किसी प्रकार की दुर्घटना न हो।

जिला कलेक्टर ने नगर पालिका के अधिकारियों को गैर जुलूस मार्ग पर बैरिकेडिंग करने, निराश्रित गोवंश को गौशाला में भिजवाने, शहर के प्रमुख मार्गो की स्ट्रीट लाइट्स को दुरुस्त करने के निर्देश दिए ।

असामाजिक तत्वों पर रहेगी पैनी नजर

पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय ने बैठक में कहा कि त्योहार को सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी समुदाय को परेशानी हो तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें।
उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस जाप्ता तैनात किया जाएगा तथा नवलगढ़ के गैर जुलूस की निगरानी सीसीटीवी व ड्रोन कैमरों से की जाएगी।

उन्होंने कहा कि हुड़दंग, जबरन रंग डालने, शराब पीकर उत्पात मचाने, तेज रफ्तार वाहन चलाने तथा वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये रहे मौजूद

बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैलाश चंद्र यादव, एडिशनल एसपी फूलचंद, झुंझुनू एसडीएम कौशल्या बिश्नोई, नवलगढ एसडीएम कुलदीप सिंह शेखावत, सीओ नवलगढ़ महावीर सिंह, सीओ सिटी गोपाल सिंह ढाका, नगर परिषद आयुक्त देवीलाल बोचल्या, झुंझुनूं तहसीलदार महेंद्र सिंह मूंड, नवलगढ़ तहसीलदार सीताराम कुमावत, पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता सतीश चंद्र गुप्ता,
विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता एम के टिबडा, पीएचईडी अधीक्षण अभियंता राजपाल सिंह, सीएमएचओ डॉ छोटेलाल, पीएमओ डॉ जितेंद्र कुमार, नवलगढ़ अस्पताल प्रभारी डॉ अजीत सिंह, एपीआरओ विकास चाहर सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी तथा शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

International

RELATED ARTICLES