Saturday, April 4, 2026

National

spot_img

नवागत जिलाधिकारी राजा गणपति आर ने संभाला कार्यभार

संवाददाता: विनीत सिंह

जनपद सीतापुर के नवागत जिलाधिकारी राजा गणपति आर ने आज विधिवत रूप से अपना कार्यभार संभाल लिया।

वे सबसे पहले कोषागार पहुंचे, जहाँ आवश्यक कागजी कार्यवाही पूरी करने के बाद जिलाधिकारी कार्यालय पहुँचे।
कार्यालय पहुँचने पर पुलिस बल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर (सलामी) दी गई। तत्पश्चात उन्होंने अपने कक्ष में बैठकर कार्यभार ग्रहण किया।

मीडिया से बातचीत के दौरान जिलाधिकारी राजा गणपति आर ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। जिले की जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाऊंगा।

कार्यभार ग्रहण के दौरान उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने बताया कि नवागत जिलाधिकारी का व्यवहार अत्यंत सौम्य, सरल और विनम्र है।
वे सभी से सहज रूप में बातचीत करते हैं और जनसमस्याओं को समझने व समाधान करने की भावना रखते हैं।

जनपद प्रशासन एवं अधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी राजा गणपति आर का स्वागत करते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में सीतापुर जिले का समग्र विकास और सुशासन नई ऊँचाइयों को छुएगा।

International

RELATED ARTICLES