ब्यूरो चीफ: सुरेश सैनी, झुंझुनूं
गुहागुड़ीजी थाना क्षेत्र के नाटास गांव में नदी किनारे मिले अज्ञात मानव शव के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र का गहन निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने घटनास्थल की भौगोलिक स्थिति, संभावित साक्ष्यों की उपलब्धता तथा आसपास के क्षेत्र का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से घटना की प्रारंभिक जानकारी ली और जांच को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस द्वारा शव की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि मामले के शीघ्र खुलासे के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस टीम विभिन्न संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है।




