संवाददाता : सुरेश सैनी
बृजेश ज्योति उपाध्याय IPS पुलिस अधीक्षक जिला झुन्झुनू के निर्देशानुसार, श्री देवेन्द्र सिंह राजावत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय जिला झुन्झुनू के मार्गदर्शन व श्री राजवीर सिंह आरपीएस वृताधिकारी वृत नवलगढ़ के सुपरविजन में श्री ताराचंद उनि. थानाधिकारी पुलिस थाना मुकुन्दगढ़ के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा नाबालिक पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी निलेश कुमार सैनी को गिरफ्तार किया गया।
घटना का विवरण- परिवादी ने उपस्थित थाना होकर एक रिपोर्ट इस आशय की पेश कि की आरोपीयान द्वारा परिवादी की पुत्री को बहला फुसला कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया । जिस पर आरोपीगण के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता व पोक्सो एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया जाकर अनुसंधान आरंभ किया गया।
पुलिस कार्यवाही – घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण में साक्ष्य संकलित कर नामजद आरोपी निलेश की तलास हेतु थाना से टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा अथक मेहनत कर तकनीकी व जमीनी स्तर की आसुचना प्राप्त कर संभावित स्थानों पर दबीश दी जाकर संदिग्ध निलेश कुमार सैनी पुत्र उम्मेद सैनी जाति सैनी उम्र 23 साल निवासी मालियों की ढाणी दोरासर पुलिस थाना सदर झुन्झुनू जिला झुन्झुनू को दस्तयाब किया गया। बाद अनुसंधान अपराध प्रमाणित पाये जाने पर गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार मुलजिम- निलेश कुमार सैनी पुत्र उम्मेद सैनी जाति सैनी उम्र 23 साल निवासी मालियों की ढाणी दोरासर पुलिस थाना सदर झुन्झुनू जिला झुन्झुनू ।
गठित टीम :-
- श्री ताराचंद उनि थानाधिकारी पुलिस थाना मुकुन्दगढ.।
- श्री मुल्तानाराम कानि. 659 पुलिस थाना मुकुन्दगढ.।
- श्री अनिल कुमार कानि.1311पुलिस थाना मुकुन्दगढ.।




