Friday, April 10, 2026

National

spot_img

पत्रकारों का आक्रोश जैसलमेर प्रकरण पर निष्पक्ष जांच की मांग, IFWJ ने PM के नाम सौंपा ज्ञापन

ब्यूरो चीफ: बृजेश त्रिवेदी

सवाई माधोपुर।
इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (IFWJ) के बैनर तले शुक्रवार को सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर पत्रकारों ने जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री Narendra Modi के नाम जिला कलेक्टर कानाराम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जैसलमेर प्रकरण की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।

जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा ने बताया कि IFWJ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष Upendra Singh Rathore पिछले 22 वर्षों से जैसलमेर में वैधानिक रूप से अपने व्यवसाय और पत्रकारिता का निर्वहन कर रहे थे। उनका ‘स्वाद रेस्टोरेंट’ वर्ष 2004 से डेजर्ट क्लब के समीप आवंटित भूखंड पर संचालित हो रहा था, जिसे उन्होंने अपनी जीवनभर की जमा पूंजी से विकसित किया था और नियमित रूप से किराया व अन्य सरकारी देयकों का भुगतान भी किया।

ज्ञापन के अनुसार, प्रशासन ने पहले मौखिक आदेश के जरिए रेस्टोरेंट खाली करने का दबाव बनाया। इसके बाद पीड़ित पत्रकार ने न्यायालय से स्थगन आदेश प्राप्त कर लिया, लेकिन आरोप है कि प्रशासन ने कोर्ट के आदेश की अनदेखी करते हुए 23 दिसंबर को रेस्टोरेंट को सीज कर दिया। इसके बाद 17 मार्च 2026 को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कथित रूप से अवैध तरीके से दो जेसीबी मशीनों की मदद से ‘स्वाद रेस्टोरेंट’ को ध्वस्त कर दिया गया।

इस कार्रवाई में पत्रकार को करीब सवा करोड़ रुपए का आर्थिक नुकसान होने का दावा किया गया है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि यह कार्रवाई एक प्रतिष्ठित पत्रकार को आर्थिक रूप से कमजोर करने और उसे निशाना बनाने की मंशा से की गई।

पत्रकारों ने बताया कि इस घटना के विरोध में प्रदेशभर में आक्रोश है। विभिन्न जिलों से पहुंचे पत्रकारों ने शहीद स्मारक, पुलिस कमिश्नरेट के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर रखा है, जिसे 14 दिन हो चुके हैं, लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

संगठन ने राज्य सरकार की चुप्पी को लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की अनदेखी बताते हुए जैसलमेर कलेक्टर की कथित हठधर्मिता एवं द्वेषपूर्ण कार्रवाई की उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग की। इस दौरान बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे और सभी ने एक स्वर में न्याय की मांग दोहराई।

International

RELATED ARTICLES